8 Morning Routine Habits to Start to your Day – 8 बजे से पहले करें ये 8 काम
8 Morning Routine Habits to Start to your Day: आज के भग दौड़ भरी जिंदगी में आजकल लोगों के पास समय नहीं रहता कि वह अपने लिए कुछ पल निकाल सकें और अपनो के साथ बिता सकें। सुबह उठते ही कई तरह की जिम्मेदारियां और परेशानियां सिर पर सवार हो जाती हैं।
8 Morning Routine Habits to Start to your Day
ऐसे में जो कामकाजी हैं और जिनके बच्चे हैं उनका जीवन तो और भी मुश्किल सा हो जाता है। लोग सुबह उठते हैं। दैनिक दिनचर्या के बाद नाश्ता करते हैं, थोड़ी देर अखबार पढ़ने के बाद स्नान करते ही घर से अपने काम कि तरफ बिदा हो जाते हैं। फिर रात को कब वापस आना है, किसी को पता नहीं रहता है।
ऐसे में दिन प्रतिदिन सकारात्मक ऊर्जा का कमी होने लगता है और मन की प्रेरणा शक्ति कमजोर होने लगती है। इस परिस्थिति में इंसान अगर 8 बजे सुबह से पहले 8 काम कर ले तो निश्चित रूप से वह हमेशा तरोताजा रहेगा और उसके कामों में रवानगी रहेगी।
8 Morning Routine Habits to Start to your Day- अगर 8 बजे से पहले ये 8 काम करेंगे तो आपकी जीत तय
8 Morning Routine Habits to Start to your Day
1. अच्छी नींद जरूरी
कामकाजी माहौल का सबसे ज्यादा प्रभाव नींद पर पड़ती है। लोगों के पास काम की वजह से दबाव इतना ज्यादा रहता है और वे सही से नींद नहीं ले पाते।
ऐसे में जीवन को संवारने के लिए सबसे जरूरी और बुनियादी जरूरत है नींद। जिस तरह जिंदा रहने के लिए खाना और पानी पीना जरूरी है और उसी नींद भी इंसान के लिए बेहद अहम है। रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी है।
2. प्रार्थना और ध्यान से ताजगी
आमतौर पर लोग ये सोचते हैं कि प्रार्थना और ध्यान तो सिर्फ धर्म का पालन करना है लेकिन ऐसा नहीं है। प्रात: उठने के बाद कुछ देर की प्रार्थना और फिर ध्यान आपको पूरा दिन तरोताजा और रचनात्मक बनाए रखने का खुराक देता है। इनसे आपका मन अपने कामों के प्रति केंद्रित रहता है और मन में कृतज्ञता का भाव पैदा होता है। कृतज्ञता सफलता का मूल मंत्र है।
ये भी पढ़ें:- 30 Habits of highly productive people | हर सफल व्यक्ति में होती हैं ये आदतें, आप भी जान लीजिए